Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लाल सागर में डूबे जहाज से जिंदा बचाए गए भारतीय समेत 10 लोग, हूती विद्रोहियों ने किया था हमला; 3 की मौत

    लाल सागर में हूती विद्रोहियों के हमले के बाद लाइबेरियाई ध्वज वाले मालवाहक जहाज इटर्निटी सी के 10 चालक दल सदस्यों को बचाया गया है जिनमें एक भारतीय भी शामिल है। यूरोपीय संघ के नौसैनिक मिशन के अनुसार जहाज पर 25 लोग सवार थे। हमले में तीन लोगों की जान गई।

    By Agency Edited By: Swaraj Srivastava Updated: Thu, 10 Jul 2025 11:30 PM (IST)
    Hero Image
    ग्रेनेड और छोटे हथियारों से जहाज पर हमला किया था (फोटो: रॉयटर्स)

    एपी, दुबई। हूती विद्रोहियों द्वारा सोमवार को सीड्रोन और स्पीडबोट हमले के बाद लाल सागर में डूबे लाइबेरियाई ध्वज वाले मालवाहक जहाज इटर्निटी सी के चालक दल के 10 सदस्यों को बचा लिया गया है। इसमें एक भारतीय भी शामिल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूरोपीय संघ के नौसैनिक मिशन ने बताया कि जहाज पर 25 लोग सवार थे, जिनमें 22 नाविक थे। इनमें 21 फिलिपीनो और एक रूसी शामिल था। तीन सदस्यीय सुरक्षा दल भी था। बचाए गए लोगों में आठ फिलिपीनो, एक भारतीय और ग्रीस का एक नागरिक शामिल है।

    हमले में तीन लोग मारे गए

    जहाज पर घंटों चले हमले में तीन लोग मारे गए। मरने वाले किस देश के थे यह अभी पता नहीं चल पाया। हूतियों ने रॉकेट चालित ग्रेनेड और छोटे हथियारों से जहाज पर हमला किया था और बाद में दो ड्रोन और बम ले जाने वाली दो ड्रोन नौकाओं का इस्तेमाल करके जहाज पर हमला किया।

    इसमें आगे बताया गया है कि एटरनिटी सी बुधवार सुबह 7.50 बजे डूब गया। यह महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्ग पर हूती द्वारा किया गया सबसे गंभीर हमला है। हूती मिलिशिया नेता अब्दुल मलिक अल-हूती ने गुरुवार को कहा कि किसी भी कंपनी को समुद्र में निर्दिष्ट क्षेत्रों से इजरायल से संबंधित सामान ले जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

    उन्होंने दोहराया कि लाल सागर, अदन की खाड़ी और अरब सागर के रास्ते इजरायल से जुड़े नौवहन पर हूती प्रतिबंध जारी रहेगा।

    यह भी पढ़ें: 'हम पर जो हथियार उठाएगा, उसका हाथ काट देंगे', ईरान के बाद अब हूती विद्रोहियों पर इजरायल ने बरपाया कहर