दक्षिण अफ्रीका में बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 42 लोगों की मौत
दक्षिण अफ्रीका में रविवार को लुईस ट्रिचर्ड्ट के पास एन1 राजमार्ग पर एक बस पहाड़ी दर्रे से नीचे गिर गई, जिससे 42 लोगों की मौत हो गई। यह बस ईस्टर्न केप से आ रही थी और इसमें जिम्बाब्वे तथा मलावी के नागरिक सवार थे जो अपने गृह देशों की यात्रा कर रहे थे।

दक्षिण अफ्रीका में बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 42 लोगों की मौत (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पहाड़ी क्षेत्र में बस दुर्घटना में 42 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि यह दुर्घटना रविवार को राजधानी प्रिटोरिया से लगभग 400 किलोमीटर उत्तर में लुईस ट्रिचर्ड्ट शहर के पास एन1 राजमार्ग पर हुई।
अधिकारियों ने बताया कि बस दक्षिण अफ्रीका के ईस्टर्न केप से आ रही थी। बस पहाड़ी दर्रे पर सड़क से नीचे जा गिरी। लिंपोपो प्रांतीय सरकार ने बयान में कहा कि बस में जिम्बाब्वे और मलावी के नागरिक सवार थे। वे अपने गृह देशों की यात्रा कर रहे थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।