Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल: Gen-Z प्रदर्शनों के बाद जेलों से भागे 540 भारतीय कैदी

    Updated: Mon, 13 Oct 2025 05:00 AM (IST)

    नेपाल में जेन जेड के प्रदर्शनों के बाद जेलों की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हो गई है। इस स्थिति का फायदा उठाकर 540 भारतीय कैदी जेलों से फरार हो गए हैं। भारतीय दूतावास ने इस मामले पर चिंता जताई है और नेपाल सरकार से संपर्क किया है। सरकार ने फरार कैदियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

    Hero Image

    नेपाल की जेल से कैदी फरार (प्रतीकात्मक)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जेन जी जेन-जी युवाओं के प्रदर्शनों के बाद से नेपाल की विभिन्न जेलों से लगभग 540 भारतीय फरार हैं। ये भारतीय नेपाल में कारावास की सजा भुगत रहे थे, लेकिन प्रदर्शनों के दौरान फारार हो गए। जेल प्रबंधन विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नौ सितंबर को सरकार विरोधी जेन जी के विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन नेपाल की विभिन्न जेलों से 13 हजार से अधिक कैदी भाग गए थे। विभिन्न अपराधों में दोषी पांच हजार से अधिक नेपाली नागरिक अभी भी फरार हैं, 540 भारतीय और 108 अन्य देशों के कैदी भी फरार हैं।

    सरकार ने फरार कैदियों की तलाश के लिए अलर्ट जारी किया है। गृह मंत्रालय ने फरार कैदियों को अपने-अपने जेलों में रिपोर्ट करने के लिए भी नोटिस जारी किया है। 1997 और 2012 के बीच जन्मे लोगों को जेन-जी कहा जाता है।

    (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)