कस्टडी में युवती का पुलिसकर्मियों ने किया रेप, फ्रांस की घटना ने सुरक्षा पर खड़े किए सवाल
फ्रांस में दो पुलिसकर्मियों पर हिरासत में एक 26 वर्षीय युवती से बलात्कार का आरोप लगा है। एक पुलिसकर्मी ने घटना का वीडियो भी बनाया था। युवती को माता-पिता की उपेक्षा के आरोप में लाया गया था। दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और हिरासत में भेज दिया गया है। अभियोजक ने सहमति के दावे पर सवाल उठाए हैं। हाल ही में फ्रांस की संसद ने बलात्कार से संबंधित एक नया बिल पारित किया है।

एक ने इस कृत्य का वीडियो भी बनाया था (प्रतीकात्मक तस्वीर)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस में दो पुलिसकर्मियों पर एक युवती को हिरासत में रखने के दौरान उसके साथ बलात्कार का आरोप लगा है। दोनों आरोपियों में से एक ने इस कृत्य का वीडियो भी बनाया था। मामले से जुड़े एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी एएफपी से वीडियो की पुष्टि की है।
मामला इस सप्ताह की शुरुआत का है। पेरिस के उत्तर-पूर्वी उपनगर बॉबिग्नी की एक अदालत का है। एक युवती ने आरोप लगाया कि हिरासत में रखने के दौरान दो पुलिसकर्मियों ने उसका रेप किया। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
26 साल की है युवती
युवती की उम्र 26 साल बताई जा रही है, जबकि दोनों आरोपी 23 और 35 साल के हैं। युवती को अपने माता-पिता की उपेक्षा करने के आरोप में बॉबिग्नी के लोक अभियोजक कार्यालय में लाया गया था। उसके आरोपों पर दोनों पुलिसकर्मियों ने कहा कि यह संबंध सहमति से बनाए गए थे।
पेरिस की अभियोजक लॉरे बेक्वाउ ने कहा कि दोनों पुलिसकर्मियों को अपने अधिकारों का दुरुपयोग करने का आरोपी मानते हुए कस्टडी में भेज दिया गया है। एक पुलिसकर्मी के फोन से वीडियो भी हासिल कर लिया गया है। बेक्काउ ने कहा कि सारी बातों को देखकर सहमति के दावे पर सवाल खड़े होते हैं।
बता दें कि हाल के कुछ महीनों में फ्रांस में बलात्कार के कई चर्चित मामले सामने आए हैं। फ्रांस की संसद में इस सप्ताप एक बिल भी पारित किया है, जिसमें किसी भी गैर-सहमति वाले यौन कृत्य को बलात्कार के रूप में परिभाषित किया गया है।
(न्यूज एजेंसी एएफपी के इनपुट के साथ)

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।