Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दक्षिण एशिया को सबसे तेजी से बढ़ता क्षेत्र बनाए हुए है भारत, विश्व आर्थिक मंच ने जारी की रिपोर्ट

    Updated: Fri, 16 Jan 2026 11:30 PM (IST)

    हाल के महीनों में मामूली सुधार के बावजूद अधिकांश मुख्य अर्थशास्त्री इस वर्ष वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के कमजोर होने की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, ए ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    दक्षिण एशिया को सबसे तेजी से बढ़ता क्षेत्र बनाए हुए है भारत (सांकेतिक तस्वीर)

    पीटीआई, नई दिल्ली। हाल के महीनों में मामूली सुधार के बावजूद अधिकांश मुख्य अर्थशास्त्री इस वर्ष वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के कमजोर होने की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, एक नए सर्वेक्षण में कहा गया है कि व्यापारिक चुनौतियों के बावजूद भारत दक्षिण एशिया को दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ता हुआ क्षेत्र बनाए हुए है।

    व‌र्ल्ड इकोनमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) ने अपने मुख्य अर्थशास्त्रियों की ताजा आउटलुक रिपोर्ट में कहा कि वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण में मामूली सुधार हुआ है, लेकिन यह अनिश्चित बना हुआ है। संपत्ति के मूल्यांकन, बढ़ता कर्ज, भू-आर्थिक बदलाव और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) की तेजी से तैनाती अवसर और जोखिम दोनों पैदा कर रही है।

    सर्वेक्षण में शामिल लगभग 53 प्रतिशत मुख्य अर्थशास्त्री इस वर्ष वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के कमजोर होने की उम्मीद कर रहे हैं, जो सितंबर 2025 के 72 प्रतिशत से कम है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण एशिया क्षेत्रीय विकास दृष्टिकोण में शीर्ष पर लौट आया है।

    सर्वेक्षण में शामिल दो-तिहाई मुख्य अर्थशास्त्री मजबूत (60 प्रतिशत) या बहुत मजबूत (6 प्रतिशत) विकास की उम्मीद कर रहे हैं, जो सितंबर संस्करण की तुलना में एक महत्वपूर्ण सुधार है।

    डब्ल्यूईएफ ने कहा कि भारत रोजगार प्रतिबंधों को कम करके अपने सुधार के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है और अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों से निवेश के साथ-साथ एआइ अपनाने में तेजी आ रही है। सर्वेक्षण में शामिल एक-तिहाई से अधिक उत्तरदाता (36 प्रतिशत) अगले दो वर्षों में एआइ निवेशों के विकास पर महत्वपूर्ण सकारात्मक प्रभाव की उम्मीद कर रहे हैं।