Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'आजाद वेनेजुएला में पीएम मोदी की मेजबानी के लिए तैयार हूं'; नोबेल विजेता मचाडो ने और क्या कहा?

    Updated: Sat, 25 Oct 2025 11:00 AM (IST)

    वेनेजुएला में लोकतंत्र की स्थापना के लिए संघर्ष कर रही मारिया कोरीना माचादो ने भारत को एक महान लोकतंत्र बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को वेनेजुएला आने का निमंत्रण देने की इच्छा जताई। माचादो ने 2024 के राष्ट्रपति चुनावों में धांधली का आरोप मादुरो सरकार पर लगाया और डोनाल्ड ट्रंप को लोकतंत्र की लड़ाई में मुख्य सहयोगी बताया। उन्होंने भारत से वेनेजुएला के लोगों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आग्रह किया।

    Hero Image

    नोबेल पुरस्कार विजेता ने दिल खोलकर की इंडिया की तारीफ (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 2025 की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरीना माचादो, पिछले 20 सालों से वेनेजुएला में लोकतंत्र बहाली की लड़ाई लड़ रही हैं उन्होंने भारत की जमकर तारीफ की है। एक गुप्त स्थान से टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में (क्योंकि वह पिछले 15 महीनों से छिपकर रह रही हैं) माचादोने कहा, "भारत एक महान लोकतंत्र है और दुनिया के लिए एक उदाहरण है। लोकतंत्र को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए।"

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PM मोदी को आमंत्रित करने की जताई इच्छा

    उन्होंने कहा कि भारत, वेनेजुएला का एक बड़ा सहयोगी बन सकता है जब देश में शांतिपूर्ण ढंग से सत्ता परिवर्तन होगा। माचादो ने यह भी कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने और जल्द ही 'स्वतंत्र वेनेजुएला' में उन्हें आमंत्रित करने की उम्मीद करती हैं।

    माचादो ने भारत के प्रति अपना गहरा सम्मान जताते हुए कहा, "मैं पूरे दिल से भारत की प्रशंसा करती हूं। मेरी बेटी बाल ही में भारत गई थी और उसे यह देश बहुत पसंद आया।" उन्होंने बताया कि उनके कई वेनेजुएलन मित्र भारत में रहते हैं और वह खुद भारतीय राजनीति को नजदीक से फॉलो करती हैं।

    महात्मा गांधी के बारे में उन्होंने कहा, "गांधी ने दिखाया कि शांतिपूर्ण कमजोरी नहीं है। अहिंसा से भी आजादी हासिल की जा सकती है।" माचादो ने कहा कि वे चाहती हैं कि भारत एक बड़ी लोकतांत्रिक शक्ति के रूप में वेनेजुएला के लोगों के अधिकारों के समर्थन में आवाज उठाए।

    मादुरो सरकार पर लगाए आरोप

    2024 के राष्ट्रपति चुनावों पर बोलते हुए माचादो ने दावा किया कि निकोलस मादुरो सरकार ने चुनाव चुरा लिया। उन्होंने कहा, "28 जुलाई 2024 को हमने भारी बहुमत से जीत दर्ज की थी। मुझे विपक्ष का उम्मीदवार चुना गया था, लेकिन मादुरो शासन ने मुझे चुनाव लड़ने से रोक दिया।"

    उन्होने कहा कि इसके बाद एक ईमानदार राजनयिक को उम्मीदवार बनाया गया, जिसने 70% वोटों से जीत हासिल की। माचादो ने कहा, "हमने 85% वोट शीट्स को डिजिटाइज कर साबित किया कि हमने जीता है, लेकिन मादुरो ने सत्ता छोड़ने से इनकार कर दिया और दमन शुरू कर दिया।" उन्होंने आोप लगाया कि हजारों निर्दोष लोगों को गायब कर दिया गया और महिलाओं व बच्चों पर अत्याचार हुआ।

    ट्रंप को बताया मुख्य सहयोगी

    माचादो ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को लोकतंत्र की लड़ाई में मुख्य सहयोगी बताया। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन और लैटिन अमेरिकी देशों के साथ बनी अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के चलते मादुरो सरकार पर दबाव बढ़ा है। माचादो को उम्मीद है कि जल्द ही मादुरो 'गैर-हिंसक सत्ता परिवर्तन' के लिए राजी होंगे।

    एक अधूरी प्रेम कहानी और बन गया IIM अहमदाबाद, क्या था विक्रम साराभाई और कमला चौधरी के रिश्ते का सच?