Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    92 साल के पाल बिया फिर चुने गए कैमरून के राष्ट्रपति, लगातार 43 सालों से सत्ता पर काबिज

    Updated: Tue, 28 Oct 2025 04:30 AM (IST)

    कैमरून में 92 वर्षीय पॉल बिया लगातार 43 वर्षों से राष्ट्रपति बने हुए हैं। हाल ही में हुए चुनावों में उनकी जीत हुई है, जिस पर विपक्ष ने धांधली के आरोप लगाए हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि उन्होंने देश में स्थिरता बनाए रखी है, जबकि आलोचक भ्रष्टाचार और मानवाधिकारों के हनन की बात करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने निष्पक्ष चुनाव कराने की आवश्यकता पर बल दिया है।

    Hero Image

    पाल बिया, कैमरून के राष्ट्रपति। (रॉयटर्स)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कैमरून के सर्वोच्च कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में सोमवार को 92 वर्षीय पाल बिया को विजेता घोषित किया। वह दुनिया के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बन गए हैं। यह उनका आठवां कार्यकाल होगा। वह 1982 से राष्ट्रपति पद पर हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संवैधानिक परिषद के अनुसार, बिया को करीब 54 प्रतिशत मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 35 प्रतिशत से ज्यादा मत मिले। हालांकि 12 अक्टूबर को कराए गए चुनाव के दो दिन बाद विपक्षी उम्मीदवार ने भी अपनी जीत का दावा था।

    विपक्ष ने चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया था। यह मामला कोर्ट में पहुंचा था। इधर, विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन भी किया, जिसमें चार प्रदर्शनकारियों के मारे जाने की खबर है।