France New PM: मैक्रों ने रक्षा मंत्री लेकोर्नु को फ्रांस का नया प्रधानमंत्री किया नियुक्त, सामने होगी ये बड़ी चुनौती
फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू अब देश के नए प्रधानमंत्री होंगे। फ्रांस्वा बायरू के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार देर रात लेकोर्नू को प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया है। साथ ही लगभग एक साल में वह देश के चौथे प्रधानमंत्री हैं। 39 वर्षीय लेकोर्नू फ्रांस के इतिहास में सबसे कम उम्र के रक्षा मंत्री थे।

एपी, पेरिस। फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू अब देश के नए प्रधानमंत्री होंगे। फ्रांस्वा बायरू के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार देर रात लेकोर्नू को प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया है। लगभग एक साल में वह देश के चौथे प्रधानमंत्री हैं। 39 वर्षीय लेकोर्नू फ्रांस के इतिहास में सबसे कम उम्र के रक्षा मंत्री थे।
राष्ट्रपति मैक्रों ने यह नियुक्ति उस समय की जब उनके पिछले प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू संसद में विश्वास मत हार गए थे। बायरू सार्वजनिक खर्चों में कटौती की कोशिश कर रहे थे, जिस पर उन्हें संसद में समर्थन नहीं मिला। अब लेकोर्नू के सामने चुनौती होगी कि वह संसद में बजट को पारित करवा सकें।
बायरू को पिछले साल ही प्रधानमंत्री बनाया गया था, जब कंजर्वेटिव नेता और पूर्व ब्रेक्जिट वार्ताकार मिशेल बार्नियर को पद से हटाया गया था। लेकिन बायरू का दांव उलटा पड़ गया, जब उन्होंने अपनी विवादित 2026 बजट योजना पर अभूतपूर्व विश्वास मत बुलाया और हार गए। इस टकराव के केंद्र में फ्रांस की नाजुक वित्तीय स्थिति रही।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।