Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    यूक्रेन के रेलवे स्टेशन पर विस्फोट, तीन मरे; डिवाइस लगाकर दिया घटना को अंजाम

    Updated: Fri, 24 Oct 2025 11:23 PM (IST)

    यूक्रेन के ओवरुच रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को हुए विस्फोट में तीन लोग मारे गए और 12 घायल हुए हैं। यह विस्फोट एक डिवाइस के जरिये हुआ जिसे सीमावर्ती इलाके में स्थित रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने चेकिंग के दौरान अंजाम दिया। मरने वालों में एक महिला सुरक्षाकर्मी और दो नागरिक शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने डिवाइस के हैंड ग्रेनेड होने का दावा किया है।

    Hero Image

    यूक्रेन के रेलवे स्टेशन पर विस्फोट, तीन मरे (सांकेतिक तस्वीर)

    आइएएनएस, कीव। यूक्रेन के ओवरुच रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को हुए विस्फोट में तीन लोग मारे गए और 12 घायल हुए हैं। यह विस्फोट एक डिवाइस के जरिये हुआ जिसे सीमावर्ती इलाके में स्थित रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने चेकिंग के दौरान अंजाम दिया। मरने वालों में एक महिला सुरक्षाकर्मी और दो नागरिक शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रत्यक्षदर्शियों ने डिवाइस के हैंड ग्रेनेड होने का दावा किया है। जिस युवक ने यह विस्फोट किया वह 23 वर्ष का खार्कीव में रहने वाला यूक्रेनी नागरिक है। उसके रूस से संबंधों की जांच की जा रही है। यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस के ऊर्जा संयंत्रों को भारी नुकसान होना जारी है।

    यूक्रेनी ड्रोन हमले से बुधवार को क्षतिग्रस्त हुई रूस की रियाजान रिफायनरी से तेल शोधन का कार्य बंद हो गया है। यह रिफायनरी रूस का चौथा सबसे बड़ा तेलशोधक कारखाना है। तेलशोधक कारखानों पर लगातार हमलों से रूस के कई इलाकों में वाहनों में डाले जाने वाले पेट्रोल और डीजल की कमी महसूस की जा रही है।

    विश्व के दूसरे नंबर के तेल निर्यातक देश के लिए यह स्थिति बहुत चिंताजनक है। रूस पर हमलों को घातक और ज्यादा भीतर तक करने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूरोपीय सहयोगियों से मिसाइलों और अन्य हथियारों की मांग की है।

    अमेरिका से भी टामहाक मिसाइलों की मांग की है। जबकि रूस ने कहा है कि यूक्रेन को लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियार देने से युद्ध और ज्यादा विध्वंसक हो जाएगा। इसलिए ये हथियार यूक्रेन को देने से बचा जाए।