Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में सुबह तड़के भूकंप के तेज झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

    Updated: Fri, 21 Nov 2025 06:22 AM (IST)

    पाकिस्तान में शुक्रवार सुबह तड़के जोरदार भूकंप के झटके लगे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार सुबह तड़के पाकिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 135 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। वहीं, अभी कोई जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

    Hero Image

    पाकिस्तान में सुबह तड़के भूकंप के तेज झटके (सांकेतिक तस्वीर)

    एएनआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में शुक्रवार सुबह तड़के जोरदार भूकंप के झटके लगे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार सुबह तड़के पाकिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 135 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। वहीं, अभी कोई जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि उथले भूकंप आमतौर पर गहरे भूकंपों की तुलना में ज्यादा खतरनाक होते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उथले भूकंपों से आने वाली भूकंपीय तरंगों की सतह तक पहुंचने की दूरी कम होती है, जिसके परिणामस्वरूप जमीन ज्यादा हिलती है और इमारतों को ज्यादा नुकसान और ज्यादा हताहत होने की संभावना होती है।