Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान में मुनीर कर रहे लोगों पर अत्याचार, जेल में कैद इमरान बोले- अघोषित मार्शल लॉ लागू

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Sat, 06 Sep 2025 11:59 PM (IST)

    पाकिस्तानी जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने शासन को लंबा खींचने के लिए मुनीर लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं। अघोषित मार्शल लॉ लागू है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनादेश चुराकर शहबाज शरीफ के नेतृत्व में एक कठपुतली सरकार स्थापित की गई। इस तरह वह देश को कमजोर कर रहे हैं।

    Hero Image
    जेल में कैद इमरान बोले- पाकिस्तान में अघोषित मार्शल लॉ लागू

     पीटीआई, लाहौर। पाकिस्तानी जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने शासन को लंबा खींचने के लिए मुनीर लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं। अघोषित मार्शल लॉ लागू है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनादेश चुराकर शहबाज शरीफ के नेतृत्व में एक कठपुतली सरकार स्थापित की गई। इस तरह वह देश को कमजोर कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जेल में मानसिक टार्चर जारी- इमरान

    उन्होंने कहा कि जेल में मानसिक टार्चर जारी है। वह उन्हें तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। जनरल याह्या खान ने 1971 में ढाका के पतन के समय इसी तरह के उपाय अपनाए थे। उस समय और वर्तमान में यही फर्क है कि आज जनता अधिक जागरूक है। इंटरनेट मीडिया इन सभी तथ्यों को लोगों के सामने लाने में सफल रही है और जनता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हुए हैं।

    इसके साथ ही, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने नेशनल एसेंबली की कार्यवाही का बायकाट किया। साथ ही बलूचिस्तान नेशनल पार्टी की ओर से आठ सितंबर को आयोजित की जाने वाली हड़ताल का समर्थन किया है। यह बहिष्कार पिछले महीने पीटीआइ के प्रमुख नेताओं को हटाए जाने और अयोग्य ठहराए जाने के बाद चल रहे राजनीतिक तनाव के बीच हुआ है।

    इमरान खान की बहन पर फेंका गया अंडा

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन पर शुक्रवार को पंजाब प्रांत में अंडा फेंका गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब अलीमा खान रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर पत्रकारों से बात कर रही थीं, जहां उनके भाई इमरान खान कैद है।इंटरनेट मीडिया पर अलीमा को अंडे से मारते हुए दिखाया गया।

    इसके बाद इमरान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के समर्थकों ने उन पर अंडे फेंकने के आरोप में दो महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इमरान खान कई आरोपों में दो साल से अधिक समय से जेल में बंद हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner