Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Putin Family: हाई-सिक्टोरिटी खाने से फैमली तक... कितनी हैं बेटियां और क्या करती हैं पत्नी? ऐसी है पुतिन की प्राइवेट लाइफ

    Updated: Thu, 04 Dec 2025 07:38 PM (IST)

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा पर सबकी नजर है। उनकी सुरक्षा के साथ उनके भोजन और परिवार को लेकर भी उत्सुकता है। पुतिन के भोजन की व्यवस् ...और पढ़ें

    Hero Image

    कितनी हैं बेटियां और क्या करती हैं पत्नी ऐसी है पुतिन की प्राइवेट लाइफ (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन 4 दिसंबर को दो दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं। उनके इस दौरे पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है। पुतिन काफी ज्यादा हाई-सिक्टोरिटी में चलते हैं, लेकिन उनके साथ चलने वाली एक और 'हाई सिक्योरिटी रूटीन' भी चर्चा में रहती हैऔर वह है उनका खाना और उनकी निजी फैमिली, जिन्हें लेकर पुतिन बेहद सतर्क रहते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनके खाने से लेकर उनके परिवार तक सब कुछ एक तरह से 'कंट्रोल्ड और सीक्रेट' तरीके से चलता है।पुतिन जब विदेश जाते हैं, तो उनका खाना किसी होटल या होस्ट-कंट्री के किचन में नहीं बनता। एक स्पेशल रूसी टीमजिसमें उनके निजी शेफ भी होते हैंहमेशा उनके साथ रहती है।

    सामग्री पहले से जांची जाती है और हर डिश को सर्व करने से पहले टेस्ट किया जाता है।खाना सुरक्षित जगह पर मोबाइल टेस्टिंग लैब की मौजूदगी में पकाया जाता है।औपचारिक डिनर में वे मौजूद तो रहते हैं, लेकिन क्या वह वही खाना खाते हैंइस पर अक्सर सवाल उठते हैं। ज्यादातर यात्राओं में उनका असली खाना अलग से तैयार होता है। यह भी माना जाता है कि उनकी टीम यह जानकारी भी सीक्रेट रखती है।

    putin family (1)

    पुतिन की रोजमर्रा की डाइट

    सुपर सिक्योर व्यवस्था के बावजूद पुतिन का खाना काफी साधारण होता है। सुबह वे आमतौर पर तवोरोग (रूसी पनीर), शहद, दलिया, ताजा जूस, कभी-कभी कच्चे बटेर के अंडे या ऑमलेट खाते हैं। दोपहर या रात में वे मछली ज्यादा पसंद करते हैं, लाल मांस कम। साथ में साधारण सलादटमाटर, खीरा, सब्जियां। मीठा कम खाते हैं, लेकिन उन्हें पिस्ता आइसक्रीम पसंद है।

    उनका खाना भी उनकी छवि जैसानियमित, साधारण और कंट्रोल में रखने वाला। लंबे कामकाजी घंटों और सुरक्षा माहौल में ऐसा रूटीन उन्हें ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।

    Putin inside

    पुतिन की निजी दुनिया

    पुतिन अपनी फैमिली पर हमेशा चुप्पी रखते हैं। 2015 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बस इतना ही कहा था कि मेरी बेटियां रूस में रहती हैं… मैं अपनी फैमिली की चर्चा नहीं करता। लेकिन कई दस्तावेजों, मीडिया रिपोर्टों और कभी-कभार उनके बयान से उनकी फैमिली की तस्वीर साफ होती है।

    पूर्व पत्नी ल्यूदमिला पुतिना पेशे से फ्लाइट अटेंडेंट थीं। 1983 में शादी हुई, जब पुतिन KGB में थे।शादी 30 साल चली। 2013 में दोनों अलग हो गए। दोनों ने कहा कि काम और दूरी के कारण साथ रहना मुश्किल हो गया था। ल्यूदमिला और पुतिन की दो बेटियां हैंमारिया और कतेरीना।

    बेटी- मारिया वोरोंत्सोवा (जन्म 1985)

    • जीव विज्ञान और मेडिसिन की पढ़ाई की
    • एंडोक्राइन सिस्टम (हार्मोन से जुड़ी बीमारियां) की विशेषज्ञ हैं।
    • बच्चों में ग्रोथ रुकने पर किताब की सह-लेखक।
    • बिजनेस में भी सक्रिय- एक बड़े मेडिकल सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ी।
    • शादी डच बिजनेसमैन योरिट फासेन से हुई थी, लेकिन बाद में अलग होने की खबरें आईं।
    • रिपोर्ट है कि वह अपने पिता का समर्थन करती हैं और पश्चिमी रिपोर्टों पर संदेह जताती हैं।

    putin family (2)

    बेटी- कतेरीना तिखोनोवा (जन्म 1986)

    • उनसे जुड़ी जानकारी ज्यादा सार्वजनिक है।
    • प्रोफेशनली रॉक-एन-रोल डांसर2013 के एक इंटरनेशनल इवेंट में 5वें स्थान पर आई थीं।
    • 2013 में किरिल शामालोव से शादी हुईजो पुतिन के पुराने दोस्त का बेटा है।
    • शादी एक आलीशान स्की रिजॉर्ट में हुई। बताया जाता है कि वे तीन सफेद घोड़ों वाली स्लेज में पहुंचे थे। बाद में दोनों अलग हो गए।
    • वे अब अकादमिक और बिजनेस कामों में सक्रिय हैं, 2018 और 2021 में उन्होंने कुछ सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, लेकिन कभी पुतिन की बेटी के तौर पर नहीं बताया गया।
    Putin inside2

    पुतिन के पोते-पोतियां

    पुतिन ने 2017 में सिर्फ इतना कहा, "मेरे पोते-पोतियां हैं। एक तो नर्सरी जा रहा है। मैं नहीं चाहता कि वे किसी राजसी परिवार की तरह बड़े हों।" उन्होंने यह नहीं बताया कि किस बेटी की ओर से हैं और कितने हैं।

    पुतिन का 23 साल पुराना इंटरव्यू: पाकिस्तान-तालिबान और लादेन पर की थी भविष्यवाणी, फिर सुर्खियों में आई ये चेतावनी