Video: 'मैं प्लेन को बम से उड़ा दूंगा, अल्लाह हू अकबर...', बीच हवा में चिल्लाने लगा शख्स; यात्रियों में मचा हड़कंप
लंदन से ग्लासगो जा रही एक ईजीजेट विमान में एक यात्री ने विमान को बम से उड़ाने की धमकी देकर दहशत फैला दी। आरोपी ने डेथ टू अमेरिका डेथ टू ट्रंप और अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आतंकवाद निरोधक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। एयरलाइन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लंदन के ल्यूटन हवाई से ग्लासगो जा रही ईजीजेट की प्लेन में अचानक यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि यात्रा के दौरान विमान में सवार एक यात्री अचानक अपनी सीट से उठा और धमकी देने लगा कि वो विमान को बम से उड़ा देगा।
उसने डेथ टू अमेरिका, डेथ टू ट्रंप के साथ अल्लाह हू अकबर का भी नारा लगाया। 41 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आतंकवाद निरोधक अधिकारी ऑनलाइन प्रसारित हो रहे वीडियो का आकलन कर रहे हैं।
‘DEATH to Trump’ and ‘ALLAHU AKBAR’ — man causes panic on flight
— RT (@RT_com) July 27, 2025
Says he’s going to ‘BOMB the plane’
SLAMMED to ground by passenger pic.twitter.com/mVYwXqx7Yr
इस घटना पर एयरलाइन ने कहा कि हम यात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे।
ट्रंप ने स्कॉटलैंड में ईयू-अमेरिका डील पर किया समझौता
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी स्कॉटलैंड में हैं, जहां उन्होंने घोषणा की कि उन्होंने यूरोपीय संघ प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ एक समझौता किया है, जिससे ट्रान्साटलांटिक टैरिफ गतिरोध समाप्त हो जाएगा और एक पूर्ण व्यापार युद्ध को रोका जा सकेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।