Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IND vs BAN 1st Test: पहली पारी में डक और दूसरी में शतक, Shubman Gill की सचिन-गावस्‍कर के खास क्‍लब में हुई एंट्री

बांग्‍लादेश के खिलाफ पहले टेस्‍ट की दूसरी पारी में शुभमन गिल ने शतक लगाया। उन्‍होंने176 गेंदों पर नाबाद 119 रन बनाए। पहली पारी में गिल का खाता तक नहीं खुला था। उन्‍होंने 8 गेंदों का सामना किया था और कोई रन नहीं बनाया था। हसन महमूद ने उनका विकेट चटकाया था। गिल पहली पारी में डक का शिकार हुए और दूसरी पारी में उन्‍होंने शतक लगाया।

By Rajat Gupta Edited By: Rajat Gupta Updated: Sat, 21 Sep 2024 07:36 PM (IST)
Hero Image
गिल ने दूसरी पारी में लगाया शतक। इमेज- बीसीसीआई

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। बांग्‍लादेश के खिलाफ पहले टेस्‍ट की दूसरी पारी में शुभमन गिल ने शतक लगाया। उन्‍होंने 67.61 की स्‍ट्राइक रेट से 176 गेंदों पर नाबाद 119 रन बनाए। इस दौरान गिल के बल्‍ले से 10 चौके और 4 छक्‍के निकले। पहली पारी में गिल का खाता तक नहीं खुला था। उन्‍होंने 8 गेंदों का सामना किया था और कोई रन नहीं बनाया था। हसन महमूद ने उनका विकेट चटकाया था।

खास क्‍लब में हुई एंट्री 

गिल पहली पारी में डक का शिकार हुए और दूसरी पारी में उन्‍होंने शतक लगाया। इसके साथ ही उनकी खास क्‍लब में एंट्री हो गई है। वह एक ही टेस्‍ट में डक का शिकार होने वाले और शतक लगाने वाले 9वें भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं। इस लिस्‍ट में माधव आप्टे, गुंडप्पा विश्वनाथ, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, शिखर धवन और विराट कोहली भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: सेकेंड इनिंग के 'किंग' Shubman Gill, शतक ठोक दिखाई बादशाहत, आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान

This is his 5th Test ton 👏👏

Live - https://t.co/fvVPdgXtmj#INDvBAN @IDFCFIRSTBank | @ShubmanGill pic.twitter.com/ga7GcCr4ZA

— BCCI (@BCCI) September 21, 2024

ऋषभ पंत ने भी लगाया शतक 

  • शुभमन गिल के अलावा दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने भी शतक लगाया।
  • दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी हुई।
  • पंत ने 128 गेंदों का सामना किया और 109 रन बनाए।
  • इसके लिए उन्‍होंने 13 चौकों के साथ 4 छक्‍कों का भी सहारा लिया।
  • भारत ने पहली पारी 287 रन पर घोषित कर दी।
  • टीम इंडिया ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे।
  • भारत ने बांग्‍लादेश को जीत के लिए 515 रन का लक्ष्‍य दिया।
  • तीसरे दिन का खेल समाप्‍त होने तक बांग्‍लादेश ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 158 रन बना लिए हैं।
  • टीम को जीत के लिए अभी 357 रनों की दरकार है।
  • दूसरी ओर भारतीय टीम को 6 विकेट चाहिए।

ये भी पढ़ें: Video: क्रिकेट के मैदान पर दिल दहलाने वाला युद्ध, गेंदबाज-बल्‍लेबाज में जमकर मारपीट; बल्‍ले से किया हमला