Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली में अक्टूबर में होगी E-Vehicle परेड, राजघाट पर जुटेंगे 500 से अधिक वाहन; मकसद है बेहद खास

दिल्ली सरकार का पर्यावरण विभाग अगले महीने राजघाट पर ई-वाहन परेड का आयोजन करेगा। इसका उद्देश्य शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की खरीद और उपयोग बढ़ाना है। इस आयोजन में 500 से अधिक ईवी भाग लेंगे। परेड में भाग लेने वाले इच्छुक ई वाहन मालिकों के लिए पंजीकरण लिंक की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। निविदा 30 सितंबर तक स्वीकार की जाएंगी।

By Sonu Suman Edited By: Sonu Suman Updated: Mon, 23 Sep 2024 09:04 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली सरकार अक्टूबर के पहले हफ्ते में आयोजित करेगी ईवी परेड।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पर्यावरण विभाग अक्टूबर की शुरुआत में राजघाट पर 'ई-वाहन परेड' का आयोजन करेगा। इसका उद्देश्य शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की खरीद और उपयोग बढ़ाना है।

अधिकारियों का अनुमान है कि इस आयोजन में 500 से अधिक ईवी भाग लेंगे। परेड में भाग लेने वाले इच्छुक ई वाहन मालिकों के लिए पंजीकरण लिंक की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।

टेंडर देने के पांच दिनों के भीतर परेड आयोजित

पर्यावरण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आयोजन के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है, जिस पर करीब 5.76 लाख रुपये खर्च होने की उम्मीद है। निविदा 30 सितंबर तक स्वीकार की जाएंगी और टेंडर दिए जाने के पांच दिनों के भीतर परेड आयोजित की जाएगी।

ईवी के उपयोग को बढ़ावा देना उद्देश्य

एक अधिकारी ने कहा, "प्राथमिक उद्देश्य दिल्ली में ईवी के उपयोग को बढ़ावा देना और उनके लाभों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना है। हम अधिक से अधिक ईवी मालिकों को परेड में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। वाहनों में बदलाव से राजधानी में वाहन प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी।"

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय, जिन्होंने नई कैबिनेट के गठन के बाद सोमवार को ही अपना पदभार ग्रहण किया, ने इस बात पर जोर दिया कि आने वाले महीनों में आप सरकार का ध्यान वायु प्रदूषण से निपटने पर होगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में दो दिन बाद लागू होगा 'विंटर एक्शन प्लान', गोपाल राय ने 'वर्क फ्रॉम होम' को लेकर बताई योजना