Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हिमाचल के CM सुक्खू की बिगड़ी तबीयत, अचानक पेट में हुआ तेज दर्द; इलाज के लिए पहुंचे अस्पताल

Himachal Pradesh News हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Himachal CM Sukhu Health News) की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद वह शिमला आईजीएमसी (Shimla IGMC) पहुंचे। उन्हें पेट दर्द की शिकायत थी। डॉक्टरों ने उनके ब्लड सैंपल ले लिए हैं। जिन्हें टेस्ट के लिए लैब भेज दिया गया है। डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को आराम करने की सलाह दी है।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Sat, 21 Sep 2024 12:47 PM (IST)
Hero Image
Himachal Pradesh News: हिमाचल के मुख्यमंत्री की अचानक तबीयत बिगड़ी

जेएनएन, शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की शनिवार सुबह तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें शिमला आईजीएमसी ले जाया गया। मुख्यमंत्री को सुबह से ही पेट दर्द की शिकायत थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने इस दौरान उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। वहीं, ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं। मुख्यमंत्री करीब आठ बजे अस्पताल से लौट आए। डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को आराम करने की सलाह दी है। सीएम के कुछ रुटीन टेस्ट भी किए गए हैं।