Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Odisha News: कटक में मामूली विवाद पर युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, शरीर का 50 प्रतिशत हिस्सा झुलसा; एक गिरफ्तार

ओडिशा के कटक में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के निश्चिंतकोइली थानाक्षेत्र में मामूली विवाद पर अपराधियों ने एक व्यवसायी को जिंदा जलाने की कोशिश की। व्यवसायी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

By Sheshnath Rai Edited By: Mohit Tripathi Updated: Wed, 21 Aug 2024 04:09 PM (IST)
Hero Image
कटक में युवक को जिंदा जलाने की कोशिश। (सांकेतिक फोटो)

संवाद सहयोगी, कटक। ओडिशा में कटक जिला के निश्चिंतकोइली थाना इलाके में एक युवा व्यापारी को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई है। घायल और झुलसे व्यापारी को निश्चिंतकोइली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

हालांकि, गंभीर हालत को देखते हुए उसे भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन कर रही है।

क्यों की गई मारने की कोशिश

मिली जानकारी के अनुसार, गोपपुर गांव के आत्माराम साहू (45) की निश्चिंतकोइली बाजार में बर्तन और स्वर्ण आभूषणों की एक दुकान है। सोमवार की रात आत्माराम दुकान को बंद करके अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान, बाजार में एक युवक के साथ उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

झगड़े के बीच वह वहां से किसी तरह अपने बाइक से निकल गए। वह अपने घर लौट ही रहे थे कि कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। अपराधियों ने पहले उनके साथ गाली-गलौच की और फिर मारपीट करने लगे। इस दौरान, अपराधियों ने उनके पास मौजूद रुपये, सोने की चेन, अंगूठी भी छीन लिए।

अपराधी यहीं नहीं रुके, इसके बाद उनके ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया। आत्मराम के चिल्लाने पर गांव वालों ने मौके पर पहुंचकर उनकी जान बचाई और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। उनके शरीर का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा आग में झुलस गया है।

इस संबंध में आत्माराम के बड़े भाई अनिरुद्ध साहू ने मंगलवार को निश्चिंतकोइली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर निश्चिंतकोइली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, मामले के मुख्य आरोपी अनादि चरण साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: अब 24 घंटे बांग्लादेशी घुसपैठियों पर रखी जाएगी नजर, निगरानी के लिए ओडिशा का पहला पुलिस कंट्रोल रुम शुरू

Odisha News: पुलिस ने राजस्थान से 2 नाबालिगों को कराए मुक्त, 1 महिला समेत 6 मानव तस्कर गिरफ्तार