Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

केरल में बाल काटने वाले नौशाद के फोन में मिलीं लड़कियों की वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग; हिंदू नाम के आधार

पुलिस के मुताबिक नौशाद सामान्य तौर पर दो ही सिमकार्ड का इस्तेमाल करता है। मगर एक सिम कार्ड जो उसकी जेब से मिला उसका इस्तेमाल कुछ ही कॉल करने के लिए किया जाता है। अब ऐसे में सवाल यह है कि आखिर वह कुछ ही कॉल आरोपित कहां और किससे करता है? इसके लिए आरोपितों की चारों सिम कार्ड की डिटेल निकलवाई है। जिससे स्थिति और भी स्पष्ट हो सके।

By Rajnesh Saxena Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 23 Sep 2024 01:51 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने नौशाद और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

जागरण संवाददाता, बरेली। हिंदू लड़कियों को फंसाने वाला आरोपित नौशाद एक बड़ा खिलाड़ी था। उसके फोन से न सिर्फ भारत की लड़कियों के वीडियो मिले, जबकि विदेश की लड़कियों से वीडियो काल की स्क्रीन रिकार्डिंग भी मिली है। पुलिस सभी को साक्ष्य के तौर पर एकत्र कर रही है।

इज्जतनगर थाने में शुक्रवार को दो मुस्लिम युवकों नौशाद व अमान पर प्राथमिकी लिखी गई थी। जांच पड़ताल में पुलिस के सामने कई ऐसे चौंकाने वाले तथ्य आए जो दोनों को किसी संगठित गिरोह का सदस्य होने की ओर इशारा कर रहे हैं। उनके पास से आठ फर्जी आधार कार्ड मिले हैं। जिसमें अधिकांश आधार कार्ड हिंदू नाम से बने हुए हैं।

आरोपितों के पास मिले लड़कियों के अश्लील चैट

सभी में आरोपितों की ही फोटो लगी है, दोनों के फोन से कई लड़कियों व महिलाओं की अश्लील चैट, अश्लील वीडियो कॉलिंग की स्क्रीन रिकॉर्डिंग समेत तमाम चीजें मिली हैं। पुलिस ने दोनों के फोन की विस्तृत जांच के लिए फारेंसिक भेज दिया है। बाकी उनके नंबरों का भी सीडीआर निकलवाया है। जिससे यह पता चले कि वह आखिर किस-किस के संपर्क में थे।

भारतीय लड़कियों की वीडियो कॉल स्क्रीनिंग मिली

वहीं दूसरी ओर पुलिस को आरोपितों के फोन से न सिर्फ भारतीय लड़कियों की वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग मिली, बल्कि नेपाल समेत आस-पास के देशों की लड़कियों से वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग मिली है। जिससे आरोपितों की भूमिका और भी संदिग्ध हो रही है।

ये भी पढ़ेंः Deh Vyapar: रात में घर नहीं पहुंचा फौजी बेटा तो पिता ने पुलिस को दी तहरीर, होटल में 'अय्याशी' के दौरान हुआ था गिरफ्तार

केरल में काम करता था आरोपित

आरोपित केरल में रहकर काम करता है। वहां पर लव जिहाद से संबंधित तमाम मामले सामने आते हैं। ऐसे में पुलिस को यह भी शक है कि कहीं, आरोपित केरल में ही तो किसी संगठन आदि के संपर्क में नहीं हैं जो उसे ट्रेनिंग दे रहा है। हालांकि, अभी इस बारे में पुलिस को और भी गहर पूछताछ और जांच करने की जरूरत है। उसी के बाद इसकी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ेंः फातिहा पढ़ने पहुंचे लोगों ने जब कब्र खुली देखी तो रह गए हैरान; कारी के शव की गर्दन थी गायब, तंत्र की आशंका

पुलिस ने सावेश और अफसान को छोड़ा

पुलिस ने बताया कि जिस दिन नौशाद और अमान को पकड़ा था। उसी दिन इनके साथी सावेश और अफसान को भी पकड़ा था। मगर इन दोनों से पूछताछ में पता चला कि जिस दिन सड़क पर आरोपितों को सभी लोग घेरे खड़े थे। उस दिन वह भी वहां से गुजर रहे थे। अपने पड़ोस के रहने वाले दोनों को पिटते हुए देखा तो वह भी वहां पर चले गए। इसलिए लोगों ने उनकी भी पिटाई कर दी।