Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Noida News: सफाई कर्मचारियों का ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ प्रदर्शन, यातायात प्रभावित; लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी

Noida News नोएडा के सेक्टर फेस-1 में सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दलित प्रेरणा स्थल पर उनका धरना-प्रदर्शन जारी है जिससे सड़क पर जाम लग गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं सफाई कर्मियों के धरना प्रदर्शन के चलते रोड पर जाम की स्थिति बन गई है जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Mon, 23 Sep 2024 01:53 PM (IST)
Hero Image
नोएडा में ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में सेक्टर फेस-1 में सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दलित प्रेरणा स्थल पर सफाई कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन जारी है।

वहीं, सफाई कर्मियों के धरने के चलते रोड पर जाम की स्थिति बन गई है और इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

सफाई कर्मचारियों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। नोएडा के सेक्टर फेस-1 थाना क्षेत्र के दलित प्रेरणा स्थल पर सफाई कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन चल रहा है।