Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vande Bharat Express: आज से नियमित चलेगी बनारस-आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस, 576 किलोमीटर की दूरी 7 घंटे में करेगी तय

Varanasi Agra Vande Bharat वाराणसी-आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा सोमवार से शुरू हो रही है। यह ट्रेन बनारस स्टेशन से दोपहर 320 बजे आगरा के लिए रवाना होगी। पहले दिन चेयर कार श्रेणी में 47 और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 2 यात्रियों ने टिकट आरक्षित कराया है। इस ट्रेन के संचालन से बनारस के पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

By Rakesh Srivastava Edited By: Abhishek Pandey Updated: Mon, 23 Sep 2024 12:04 PM (IST)
Hero Image
आज से नियमित चलेगी बनारस-आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस

संवाद सहयोगी, वाराणसी। बनारस स्टेशन की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार से नियमित चलेगी। ट्रेन प्लेटफार्म नंबर आठ से पूर्व निर्धारित समय दोपहर 3:20 बजे आगरा रवाना होगी। रविवार को खुली टिकट की बुकिंग में रात आठ बजे तक 49 यात्रियों ने पहले दिन बर्थ आरक्षित किया, जिसमें चेयरकार श्रेणी में 47 यात्रियों ने और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में दो यात्रियों ने टिकट आरक्षित कराया।

बनारस से आगरा के बीच संचालित नई वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर पूर्वोत्तर रेल के अधिकारियों में उत्साह है।  गत 16 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। शेड्यूल के अनुसार गाड़ी संख्या- 20175/76 बनारस स्टेशन से 23 सितंबर से आगरा के लिए नियमित संचालित होगी। आठ कोच वाली यह ट्रेन बनारस से आगरा की 576 किलोमीटर की दूरी सात घंटे में तय करेगी।

आगरा में ट्रेन का होगा प्राइमरी मेंटेनेंस

बनारस (मंडुवाडीह) स्टेशन से यह ट्रेन शाम 3:20 पर आगरा के लिए रवाना होगी, प्रयागराज, कानपुर, इटावा, टूंडला में ठहराव के बाद रात 10:20 पर यह ट्रेन आगरा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन आगरा से सुबह छह बजे बनारस के लिए प्रस्थान करेगी और दोपहर एक बजे बनारस पहुंचेगी। इस ट्रेन के संचालन से बनारस के पर्यटन को और ज्यादा पंख मिलने की उम्मीद है। इसका प्राइमरी मेंटेनेंस आगरा में होगा।

इसे भी पढ़ें: कानपुर में लगातार हो रही ट्रेन पलटाने की साजिश, 38 दिन... तीन रूट और तीन षड्यंत्रों ने खुफिया एजेंसियों की दी चुनौती

इसे भी पढ़ें: Banda Accident: बांदा में ट्रक ने दो बाइकों में मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत; ग्रामीणों ने शव रख लगाया जाम