Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'अपना नमस्ते भी मल्टीनेशनल हो गया', जब PM मोदी की बात सुनकर गदगद हुए भारतीय समुदाय के लोग

PM Modi US Visit न्यूयार्क के नसाउ कॉलेजियम में अनिवासी भारतीयों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने नमस्ते कहकर अपना संबोधन शुरू किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने कहाअब अपना नमस्ते भी बहुराष्ट्रीय हो गया है लोकल से ग्लोबल हो गया। आपका प्यार मेरा सौभाग्य है। भारतीय किसी भी देश में हों हम अच्छा करने की कोशिश करते हैं। हम सबसे अधिक योगदान देते हैं चाहे हम कहीं भी हों।

By Agency Edited By: Piyush Kumar Updated: Mon, 23 Sep 2024 01:13 AM (IST)
Hero Image
PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय के लोगों को किया संबोधित।(फोटो सोर्स: एएनआई)

न्यूयार्क, एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि वह भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिनका जन्म आजादी के बाद हुआ है। न्यूयार्क के नसाउ कॉलेजियम में अनिवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, करोड़ों भारतीयों ने अपना जीवन स्वतंत्रता आंदोलन के लिए समर्पित कर दिया। हम भारत के लिए मर नहीं सके, लेकिन हम देश के लिए जी सकते हैं। आज का भारत बड़े सपने देखता है और बड़े सपनों का पीछा करता है।

नियति मुझे राजनीति में ले आई: पीएम मोदी

मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारों के बीच प्रधानमंत्री ने कहा, पहले दिन से ही मेरा दिल और मिशन बहुत स्पष्ट रहा है। मैं अपना जीवन 'स्वराज' के लिए नहीं दे सकता था, लेकिन मैंने निर्णय लिया कि मैं अपना जीवन 'सुराज' और 'समृद्ध भारत' के लिए समर्पित करूंगा। नियति मुझे राजनीति में ले आई।

मैंने कभी मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बनने के बारे में नहीं सोचा था। मैंने अपने तीसरे कार्यकाल में देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए बहुत महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किए हैं। भारत आज अवसरों का देश है। 60 वर्षों में पहली बार भारत के लोगों ने एक ऐसा जनादेश दिया है, जिसका बहुत महत्व है। हमें तीन गुना ताकत के साथ आगे बढ़ना है।-पीएम मोदी 

अब अपना नमस्ते भी बहुराष्ट्रीय हो गया: प्रधानमंत्री

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने 'नमस्ते' कहकर अपना संबोधन शुरू किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने कहा,"अब अपना नमस्ते भी बहुराष्ट्रीय हो गया है, लोकल से ग्लोबल हो गया। आपका प्यार मेरा सौभाग्य है। भारतीय किसी भी देश में हों, हम अच्छा करने की कोशिश करते हैं। हम सबसे अधिक योगदान देते हैं, चाहे हम कहीं भी हों।

— ANI (@ANI) September 22, 2024

'आप लोग एक पेड़ मां के नाम लगाएं'

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार अमेरिका में दो नए वाणिज्य दूतावास खोलेगी, एक बोस्टन में और दूसरा लास एंजिलिस में। दुनिया को नुकसान पहुंचाने में भारत की कोई भूमिका नहीं है। भारत में दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी रहती है और इसका कार्बन उत्सर्जन चार प्रतिशत से भी कम है। आप लोग एक पेड़ मां के नाम लगाएं। यह जन्म देने वाली मां और धरती मां को धन्य करेगी।

आप जल्द ही भारत में ओलंपिक के साक्षी बनेंगे। हम 2036 की मेजबानी के लिए प्रयास कर रहे हैं। दुनिया का हर देश अब भारत के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहता है।  भारत-अमेरिका की साझेदारी लगातार आगे बढ़ रही है। यह दुनिया की भलाई के लिए है।- पीएम मोदी 

यह भी पढ़ें: 'मेड इन इंडिया 6जी पर काम शुरू है', न्यूयॉर्क से पीएम मोदी का बड़ा एलान; कहा- अमेरिका में बिकेगी भारत में बनी चिप