Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Constable Exam: एक प्रश्न के दो उत्तर सही होने की भी आपत्ति, कब जारी होगी कट ऑफ सूची?

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की आपत्तियों का निस्तारण शुरू हुआ। विषय विशेषज्ञ आपत्तियों की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। संभावना है कि इस माह के अंत तक निस्तारण पूरा होने के बाद कट ऑफ सूची जारी की जाएगी। इसके बाद अभिलेखों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण शुरू होगा।

By Alok Mishra Edited By: Shivam Yadav Updated: Tue, 24 Sep 2024 12:20 AM (IST)
Hero Image
19 सितंबर तक आपत्तियां मांगी थीं आपत्तियां।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विषय विशेषज्ञों द्वारा आपत्तियों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। 

अलग माह पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड कट ऑफ सूची जारी कर सकता है। सूत्रों का कहना है कि अभ्यर्थियों ने कुछ प्रश्नों के उत्तर के दो विकल्प सही होने, एक प्रश्नपत्र में विषय विशेष के अधिक प्रश्न होने व ऐसी ही अन्य आपत्तियां दर्ज कराई हैं।

कट ऑफ के बाद होगी अभिलेखों की जांच

भर्ती बोर्ड ने 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को हुई लिखित परीक्षा की सभी 10 पालियों के प्रश्न पत्र तथा उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट पर प्रदर्शित कर 19 सितंबर तक आपत्तियां मांगी थीं। आपत्तियों को अलग-अलग श्रेणी में विभाजित कर उनका निस्तारण कराया जा रहा है। 

इस माह के अंत तक इसे पूरे कराए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद कट ऑफ सूची जारी किए जाने के साथ ही अभ्यर्थियों को अभिलेखों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण की प्रक्रिया शुरू कराने की भी तैयारी है। इसके लिए अलग-अलग एजेंसियों का सहयोग लिया जाएगा। 

सिपाही भर्ती की परीक्षा पहले 18 व 19 फरवरी को चार पालियों में हुई थी। पेपर लीक होने के कारण परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। भर्ती बोर्ड ने फिर पांच दिनों में कुल दस पालियों में लिखित परीक्षा संपन्न कराई थी। सुरक्षा कारणों से यह निर्णय किया गया था।

यह भी पढ़ें: UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में चार आईएएस अधिकारियों का तबादला, एक को मिली नई जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें: किस्तों में रिश्वत ले रहा था दारोगा, बीमार भाई की दुहाई दी तो कहा- पुलिस को देने का नंबर आता है तो…