Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री ने दुनिया को समझाया 'PUSHP' का मतलब, गिनाई 5 खूबियां

प्रधानमंत्री ने कहा कि आपको पुष्प शब्द याद होगा जिसका अर्थ है फूल मैं इसे इस प्रकार परिभाषित करता हूं पी का अर्थ है प्रगतिशील भारत यू का अर्थ है अजेय भारत एस का अर्थ है आध्यात्मिक भारत एच का अर्थ है मानवता प्रथम जिसके लिए भारत ने खुद को समर्पित किया है और पी का अर्थ है समृद्ध भारत। पुष्प या फूल की सभी पांच पंखुड़ियां विकसित भारत बनाएगी।

By Agency Edited By: Piyush Kumar Updated: Sun, 22 Sep 2024 11:12 PM (IST)
Hero Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में बताया 'पुष्प' का मतलब।(फोटो सोर्स: एएनआई)

एएनआई, न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में नासाउ कोलिजीयम में भारतीय समुदाय के लोगों को प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने पुष्प का एक नया मतलब बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा,"आपको 'पुष्प' (PUSHP) शब्द याद होगा जिसका अर्थ है फूल, मैं इसे इस प्रकार परिभाषित करता हूं: 'पी' का अर्थ है प्रगतिशील भारत, 'यू' का अर्थ है अजेय भारत, 'एस' का अर्थ है आध्यात्मिक भारत, 'एच' का अर्थ है मानवता प्रथम जिसके लिए भारत ने खुद को समर्पित किया है और 'पी' का अर्थ है समृद्ध भारत... 'पुष्प' या फूल की सभी पांच पंखुड़ियां जो विकसित भारत बनाएगी।"

भारत का 5जी मार्केट, अमेरिका से भी बड़ा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,"अब भारत पीछे नहीं चलता, नई व्यवस्थाएं बनाता है और नेतृत्व करता है। भारत ने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) का नया कॉन्सेप्ट दुनिया को दिया है। पीएम मोदी ने आगे कहा, आज भारत का 5जी मार्केट अमेरिका से भी बड़ा हो चुका है और ये सिर्फ दो साल के भीतर हुआ है। अब भारत 'मेड इन इंडिया' 6जी पर काम कर रहा है।"

प्रधानमंत्री ने लोकसभा 2024 का किया जिक्र

पीएम मोदी ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 को याद करते हुए कहा,"चुनाव की लंबी प्रक्रिया के बाद इस बार भारत में कुछ अभूतपूर्व हुआ है। लगातार तीसरी बार हमारी सरकार सत्ता में लौटी है। पिछले 60 सालों में ऐसा नहीं हुआ। भारत के लोगों का यह जनादेश बहुत महत्व रखता है। इस तीसरे कार्यकाल में हमें बड़े लक्ष्य हासिल करने हैं।"

यह भी पढ़ें: PM Modi US Visit: पीएम मोदी ने अमेरिका-भारत के रिश्तों को दिया नया नाम, भारत माता की जय के लगे नारे